e shram card 3000 pension yojana online apply | e shram Card Apply Online

हेलो दोस्तों, आप सभी का स्वागत है। उम्मीद करता हूं आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों, आजकल एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। सरकार हर महीने ₹3000 दे रही है e shram card वालों को। तो, आज हम इस बात की ही छानबीन करेंगे मैं आपको पूरा सच बताऊंगा। यह योजना असल में क्या है? कौन ₹3000 ले सकता है? कैसे घर बैठे मोबाइल से फॉर्म भरना है? और किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा? इसलिए यह आर्टिकल पूरा अंत तक जरूर देखें।

e shram card 3000 pension yojana online apply  e shram Card Apply Online

e shram card 3000 pension yojana Kiya Hain?

सबसे पहले बात एक बात साफ कर देता हूं। सरकार सीधे हर महीने ₹3000 नहीं दे रही है। यह पेंशन योजना है जिसका नाम है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना। इसमें आपको ₹3000, 60 साल की उम्र के बाद मिलते हैं। अभी नहीं।

e shram card 3000 pension yojana how to apply?

अब स्टेप बाय स्टेप बता देता हूं। अब मैं आपको बताता हूं कैसे आप घर बैठे मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। अपने फोन में Google खोलें। सर्च करें e shram card पोर्टल ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें। वहां आपको गो टू मेन पेज मिलेगा। उस पर क्लिक करें। अब आपके सामने e shram card पोर्टल खुल जाएगा। यहां से आप नया कार्ड भी बना सकते हैं। आपको maandhan.in या pm-sym लिंक पर जाना है। सेल्फ इनरोलमेंट यूजिंग मोबाइल ओटीपी पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर डालें।

अब ओटीपी डालकर वेरीफाई करें। अब फॉर्म खुलेगा। e shram card यूएन नंबर डालें। डेट ऑफ बर्थ डालें। आधार नंबर डालकर वेरीफाई करें। इसके बाद नेम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, पिन कोड वगैरह डालें। सब सही से भरना। याद रहे। ऑक्यूप्शन यानि की काम सही चुनें। फाइनल सबमिट करें। मैंडेट फॉर्म डाउनलोड करें, अपलोड करें। बैंक डिटेल्स डालें। बस आपका फॉर्म सफलतापूक सबमिट हो जाएगा।

e shram card 3000 pension yojana ke liye kon apply kar sakta hain?

अब सबसे जरूरी जानकारी इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है? उम्र 18 से 40 साल वाले मासिक आय 15,000 से कम हो, असंगठित क्षेत्र के मजदूर हो। आपको हर महीने थोड़ा पैसा जमा करना होगा। उदाहरण के तौर पर 18 साल के लिए ₹55 महीना, 25 साल के लिए ₹80 महीना, 30 साल के लिए ₹105 महीना और 40 साल के लिए ₹200 महीना। सरकार भी उतना ही पैसा जमा करती है। 60 साल के बाद ₹3000 हर महीने पेंशन के रूप में आपको मिलेंगे।

Apply here for e Shram Card

अगर बीच में मृत्यु हो जाए तो पति या पिता को ₹1500 रुपया मिलेगा महीना। दोस्तों ध्यान रखें WhatsApp पर जो मैसेज रहे हैं कि अभी ₹3000 मिलेंगे यह पूरी तरह सच नहीं है। यह एक लॉन्ग टर्म पेंशन स्कीम है।

 TATA Motors 2026 Hiring


Post a Comment

Previous Post Next Post